November 5, 2026 11:31 am

तीन कराते खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में

 

मध्य प्रदेश अमेचर कराते ऐसोसिशन के तत्वाधान में दिनांक 25 से 27 अप्रैल ,धार के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें रतलाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के तीन खिलाड़ियों ने भाग लेकर तीन स्वर्ण पदक जीते ।

रतलाम मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया संस्था के मुख्य कोच बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माही हाड़ा, वैष्णवी आर्य और देवांश राठौड़ ने स्वर्ण पदक जीते जिन्हें जावरा नगर आगमन पर पुष्प मालाओं से सम्मानित किया साथ ही बताया । उक्त पदक विजेता खिलाड़ी आगामी माह में कोलकाता के होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक एवं जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय , हिंदूजागरण मंच प्रांत सदस्य नेपाल सिंह डोडिया, संस्था के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, मनीष मौर्य, प्रिया कुंवर सिसोदिया, सचिन सिसोदिया और कराते खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी