जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल—रतलाम जिले में भी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 आज 7 मई से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आई है जो मुख्य परीक्षा में सप्लीमेंट्री आए हैं, दो से तीन विषयों में असफल हुए हैं अथवा अपने अंकों में सुधार के लिए पुनः परीक्षा देना चाहते हैं। जिलेभर में परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
रतलाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6097 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाई स्कूल के 3306 तथा हायर सेकेंडरी के 2791 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा की शुरुआत पहले दिन कक्षा 10वीं के हिंदी विषय तथा कक्षा 12वीं के बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन एवं तबला-पखावज विषयों की परीक्षा से हुई। यह परीक्षा 3 जून तक चलेगी।
परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई तथा समन्वयक प्राचार्य सुभाष कुमावत की उपस्थिति में केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
रतलाम शहर में उत्कृष्ट स्कूल सागोद रोड, नवीन कन्या उमावि, शासकीय उमावि माणकचौक क्रमांक-1, जवाहर उमावि तथा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि (एमएलबी) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं जावरा में शासकीय मॉडल उमावि एवं सांदिपनी उमावि को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा बाजना, पिपलौदा, आलोट, रिंगनोद एवं सैलाना में भी एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गोपनीय सामग्री संबंधित थानों में सुरक्षित रखी गई है, जिसे परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में केंद्राध्यक्षों को सौंपा जाएगा। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25