November 5, 2026 11:46 am

गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य क्रांति, सरदार पटेल हॉस्पिटल का बड़ा अभियान सफल,पिपलोदा तहसील के ग्राम बोरदा में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 55 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य सेसरदार पटेल पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज द्वारा ग्राम बोरदा, तहसील पिपलोदा में आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के दौरान 55 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रवि पाटीदार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बेहतर उपचार कराने की सलाह दी।
भोपाल से पहुंचे जोशी जी ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस सफल आयोजन में सरदार पटेल पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट विकास जायसवाल, मार्केटिंग विभाग के मेहमूद अली अब्बासी एवं सुपरवाइजर सुनीता सिस्टर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. जी. एल. पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आते हैं और समय पर उपचार मिलने से गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है।
उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी प्रेम बनोपा द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी