November 5, 2026 11:46 am

मालवा हाई अलर्ट पर भोजशाला फैसले को लेकर पुलिस का सख्त पहरा

जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल—मध्यप्रदेश—आज 15 मई को पूरे मालवा क्षेत्र सहित रतलाम, इंदौर, धार और आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। धार की ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का महाफैसला आने वाला है। इस संवेदनशील परिस्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है।

रतलाम जिले में भी सुबह से ही पुलिस की गतिविधियां तेज नजर आईं। शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील इलाकों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस की गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या अप्रिय घटना को लेकर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

जानकारी के अनुसार जिले की लगभग सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस की नज़र है। विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी निगरानी कर रहे हैं ताकि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

धार में स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। भोजशाला फैसले को लेकर पूरे क्षेत्र में संवेदनशील माहौल माना जा रहा है। सुरक्षा के लिए 1200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

इंदौर, धार और रतलाम समेत पूरे मालवा क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। कई जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच भी की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

 

_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_ _शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_

 📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी