November 5, 2026 11:58 am

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का शानदार प्रदर्शन, GNM बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

रतलाम शहर में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा और उत्कृष्ट क्लीनिकल प्रशिक्षण के लिए पहचान बना चुके रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
संस्थान के प्राचार्य जगदीश दुके ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि रीना जांगड़े ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मधुबाला शर्मा ने 74.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं शुभम सुथार ने 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन परिणामों से संस्थान में उत्साह और गर्व का माहौल है।
प्राचार्य जगदीश दुके ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अध्ययन और अनुभवी शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान में केवल सैद्धांतिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण को भी समान महत्व दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की विषय पर मजबूत पकड़ विकसित होती है।
उन्होंने बताया कि संस्थान के 120 बिस्तरों वाले स्वयं के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विद्यार्थियों को पहले वर्ष से ही क्लीनिकल प्रशिक्षण, लाइव केस स्टडी और वास्तविक मरीजों की देखभाल का अनुभव कराया जाता है। यही व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन का आधार बनता है।
प्राचार्य ने कहा कि रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और उत्कृष्ट क्लीनिकल एक्सपोजर के माध्यम से कुशल एवं संवेदनशील नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करने के अपने संकल्प पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और संपूर्ण शिक्षकीय स्टाफ के सामूहिक प्रयास को दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी