November 6, 2026 1:16 pm

हनुमान बाग में बैरागी समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 32वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू, लाखों की बचत एफडी में होगी जमा।

जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल–-रतलाम जिले में बैरागी समाज के सामाजिक सरोकार और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देते हुए हनुमान बाग स्थित सामूहिक विवाह समिति की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अशोक बैरागी (ताला-चाबी वाले) ने की। बैठक का शुभारंभ जगतगुरु रामानंदाचार्य एवं कुलदेवी कमलादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
बैठक में समिति सचिव नागेश्वर बैरागी ने 20 अप्रैल 2026 को आयोजित 31वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद समिति को ₹2,63,067 की बचत हुई। कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विगत वर्ष की ₹2.40 लाख की परिपक्व फिक्स्ड डिपॉजिट तथा इस वर्ष की बचत राशि को संयुक्त रूप से पुनः बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराया जाएगा, जिससे समाज की आर्थिक मजबूती बनी रहे।
बैठक में आगामी 32वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही सम्मेलन के सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी समिति अध्यक्ष अशोक बैरागी, वरिष्ठ सलाहकार विष्णुदास तीतरी एवं राधेश्याम बैरागी (आंबा) को सौंपी गई।
बैठक के दौरान समाजहित में सहयोग की भावना भी देखने को मिली। राधेश्याम हनुमंत्या एवं कैलाशदास नागदा ने आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए ₹11,000-₹11,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
बैठक में समाजसेवी गणपतदास नागडदेडा, अर्जुनदास निमावत, सज्जनदास बैरागी, राधेश्याम बैरागी (आंबा), विष्णुदास तीतरी, कैलाशदास नागदा, महावीरदास बडायला माताजी, डॉ. महेंद्र बैरागी, भगवानदास (मिर्ची वाले), निर्मलदास डाबड़ी, भरतदास (बैंक वाले, नागदा), राधेश्यामदास हनुमंत्या, रणछोड़दास दलौदा, मनोहरदास सरसी, मुरलीदास सेजावता, अनोखीदास सेजावता, अनंत प्रसाद, पवन बैरागी, राजू भाई प्रेस, संतोष बैरागी (ऑटो पार्ट्स), संतोष बैरागी (ईशरथुनी), महिला अध्यक्ष शकुंतला बैरागी, मनोहर बैरागी, जीवनदास धतुरिया, पीताम्बरदास, ओमप्रकाश मांगरोल, प्रशांत बैरागी, दशरथ बैरागी (नौगांव जागीर), जीवनदास धामेड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष राजेंद्र बैरागी ने आभार व्यक्त किया। बैठक के समापन पर समाज के दिवंगत समाजसेवियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी समाजजनों ने सामूहिक स्नेह भोज में सहभागिता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

उपस्थित समाजजन

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी