राहुल चोपड़ा—रतलाम जिले में पदस्थ एक आरक्षक ने साबित किया कि मेहनत, लगन और जुनून के सामने कोई मंजिल बड़ी नहीं होती। इसका जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं थाना रावटी में पदस्थ आरक्षक राहुल मेड़ा, जिन्होंने पुलिस विभाग में वर्षों तक ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने के बाद अब अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन हासिल कर लिया है।
वर्ष 2017 में रतलाम जिले में आरक्षक पद पर चयनित हुए राहुल मेड़ा ने खाकी पहनने के साथ ही बड़े सपनों को भी जिंदा रखा। ड्यूटी की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। लगातार मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के बाद आखिरकार उन्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पुलिस विभाग में एक नई पहचान बनाई है।
राहुल मेड़ा की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों पुलिस जवानों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों और लंबे ड्यूटी घंटों के बीच भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।
उनके पिता दिनेश मेड़ा भी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में टांडा थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इस तरह पिता और पुत्र दोनों ने खाकी की परंपरा को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है।
रावटी थाना सहित पूरे रतलाम जिले में राहुल मेड़ा की इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है। सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25