November 6, 2026 5:06 pm

“नेतृत्व का अलंकरण, जिम्मेदारियों का अभिनंदन — जावरा पब्लिक स्कूल में गरिमामयी इन्वेस्टिचर सेरेमनी सम्पन्न”

रतलाम जिले के जावरा पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के छात्र नेतृत्व को नई दिशा और नई जिम्मेदारियों से सुसज्जित करने हेतु भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस समारोह ने विद्यालय परिसर को उत्साह, प्रेरणा एवं गौरव के रंगों से सराबोर कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ संचालक श्री विनोद मूणत, संचालक श्री कमल मूणत तथा संस्थान सदस्य श्रीमती ऋषिका मूणत का विद्यालय के संगीत बैंड की मधुर धुनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट ने अतिथियों को सलामी देते हुए अनुशासन एवं एकता का अनुपम परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, भावपूर्ण सरस्वती वंदना एवं मनोहारी स्वागत नृत्य से हुआ। विद्यालय के संगीत बैंड समूह ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण में जोश, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का संचार कर दिया।
इसके पश्चात विद्यालय की नवगठित स्टूडेंट काउंसिल 2026-27 के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उनके नेतृत्व दायित्वों का औपचारिक अलंकरण किया गया। विद्यालय के चारों सदनों ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस इंचार्ज सहित विभिन्न क्लबों और खेल विभाग के प्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक बैज प्रदान किए गए।
विद्यालय नेतृत्व के अंतर्गत हेड बॉय – सार्थक सकलेचा (कक्षा 12), हेड गर्ल – मान्या कंवर (कक्षा 12), वाइस हेड बॉय – राज फुलवानी (कक्षा 11), वाइस हेड गर्ल – मीत चंचलानी (कक्षा 11) तथा जूनियर स्कूल कैप्टन – रेयांश पाटीदार एवं तरुषी लुक्कड़ (कक्षा 5) को नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। साथ ही चारों सदनों, स्पोर्ट्स, कल्चरल क्लब, क्रिएटिव मीडिया क्लब एवं आर्ट क्लब के समस्त कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस इंचार्ज को भी उनके पद की गरिमा के अनुरूप सम्मानित किया गया।
बैज अलंकरण के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने अपने समक्ष- शब्दों मे समस्त छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की प्रतिष्ठा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, नेतृत्व क्षमता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने तथा सदैव सत्य, सेवा एवं समर्पण के मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण करवाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ संचालक विनोद मूणत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नेतृत्व कोई पद नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व निभाने की कला है। सच्चा लिडर वही है जो स्वयं उदाहरण बनकर दूसरों का मार्ग प्रशस्त करे।” उदाहरण देते हुए कहा एपीजे कलाम साहब के एनडीए मे सिलेक्शन ना होने पर वे हताश जरूर हुए पर कोशिश को जारी रखते हुए उन्होने अपना अगला लक्ष्य और बडा बनाया। जीवन के कठिन संघर्षों से होकर उन्होने साईंटिस्ट बनकर बताया। मिसाइल मैन कहलाए। आप भी पाॅजिटिव होकर अपना दायित्व निभाए, यही कामना व शुभकामनाएँ है।

संचालक  कमल मूणत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज प्राप्त यह बैज केवल सम्मान नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है। अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना ही एक सफल छात्र लिडर की वास्तविक पहचान होती है। जिन्हें ना मिल पाया, वें निराश न हो और बेहतर बनकर इसे अगले वर्ष पाएं। ”

प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने अपने प्रेरणादायी एवं तुकांत संबोधन में कहा—
“बैज नहीं यह जिम्मेदारी है,
नेतृत्व की सच्ची तैयारी है।
जो स्वयं अनुशासन अपनाएगा,
वही विद्यालय का गौरव बढ़ाएगा।”
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली और नेतृत्व से विद्यालय के आदर्शों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
समारोह के अंत में समस्त अतिथियों ने नवचयनित छात्र परिषद को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जावरा पब्लिक स्कूल की यह युवा नेतृत्व टीम विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी।

विद्यालय छात्र परिषद 2026-27 के लिए निम्न छात्र-छात्राओं का चयन किया गया— (School Leadership)

ऋग्वेद सदन

कैप्टन – शिवम चौहान एवं यशस्वी राज सिंह राणावत

वाइस कैप्टन – अकुल कुमावत एवं रोशनी भावेल

हाउस इंचार्ज – रुद्र मांजिया (कक्षा 5), डिंपल मालवीय (कक्षा 5), भव्या चौहान (कक्षा 8) एवं गुरनीत कौर (कक्षा 8)

यजुर्वेद सदन

कैप्टन – वीरमराज साराफ एवं इच्छा अंजना

वाइस कैप्टन – विधान डूंगरवाल एवं नम्रता धाकड़

हाउस इंचार्ज – हार्दिक भावसार (कक्षा 5), अभियानी कुंवर (कक्षा 5), सोहम नरखेड़े (कक्षा 8) एवं ऐशना जैन (कक्षा 8)

सामवेद सदन

कैप्टन – शुभ खारीवाल एवं भव्या डूंगरवाल

वाइस कैप्टन – विदित राजपूत एवं गौरी चावला

हाउस इंचार्ज – जैनम जैन (कक्षा 5), जानवी छाजेड़ (कक्षा 5), आरुष पाटवा (कक्षा 8) एवं मिस्टी जैन (कक्षा 8)

अथर्ववेद सदन

कैप्टन – केशव परमार एवं समीक्षा राज डोडिया

वाइस कैप्टन – ययाति पटेल एवं आदिशी सेठिया

हाउस इंचार्ज – तक्षिल ओरा (कक्षा 5), वंशिका कुंवर (कक्षा 5), लक्ष्य अजमेरा (कक्षा 8) एवं हर्षिता कुमारी सूर्यवंशी (कक्षा 8)

स्पोर्ट्स विभाग

स्पोर्ट्स कैप्टन – दर्शन बराड़िया एवं अंशिका चौहान

स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन – दर्शिल चौहान एवं मोनिका चौहान

जूनियर स्कूल स्पोर्ट्स इंचार्ज – आयांश राठौड़ (कक्षा 5), पार्श्वी भंडारी (कक्षा 5), नित्यम पाण्डेय (कक्षा 5) एवं पर्व अग्रवाल (कक्षा 5)

कल्चरल क्लब

कैप्टन – प्रियांशी भट्ट एवं प्रिशा साकलेचा

वाइस कैप्टन – शौर्य कोठारी एवं जतिन बदलानी

क्रिएटिव मीडिया क्लब

कैप्टन – सहज तुकड़िया (कक्षा 11) एवं भूमिका पांचाल (कक्षा 11)

वाइस कैप्टन – श्रेष्ठ जैन (कक्षा 9) एवं दीपिका राठौड़ (कक्षा 9)

आर्ट क्लब

कैप्टन – एंजेल मनसुखानी (कक्षा 11) एवं मानशा सिंह चावड़ा (कक्षा 11)

वाइस कैप्टन – एंजेल बाबेल (कक्षा 9) एवं भव्या शर्मा (कक्षा 9)

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी