November 5, 2026 12:13 pm

नन्हे हाथों ने परिसर में पौधे रोप कर दिया, हरियाली का संदेश

रतलाम के जावरा में प्रकृति संरक्षण का संदेश देने और नन्हे बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जेपीएस किड्स, रतलाम नाका शाखा, जावरा में हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर के उद्यान (गार्डन कैंपस) में केले, पाम तथा अन्य छायादार एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में मूणत ग्रुप के डायरेक्टर श्री विनोद मूणत, प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत, विद्यालय के शिक्षकगण तथा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से पौधे लगाकर उन्हें जल अर्पित किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। शिक्षकों ने बच्चों को पौधारोपण की सही विधि समझाते हुए पौधों के महत्व, उनकी देखभाल तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्री कमल मूणत ने कहा कि, “आज का लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले कल की शुद्ध हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा। यदि बचपन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित की जाए तो वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनेंगे।”
प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का संस्कार स्थल भी है। ऐसे गतिविधि-आधारित कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हैं और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक संदेश देते हैं। प्रत्येक बच्चे को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। नन्हे विद्यार्थियों ने पौधों के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

पौधारोपण करते 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी