रतलाम जिला राइफल एसोसिएशन (RDRA) के प्रतिभाशाली शॉटगन निशानेबाज़ कीर्तिराज सिंह गिरनार ने वेस्ट ज़ोन शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है।
प्रतियोगिता में कीर्तिराज ने 20 एवं 17 अंक अर्जित कर कुल 37 अंक प्राप्त किए और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।
इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच एवं सचिव, रतलाम जिला राइफल एसोसिएशन, उमंग पोरवाल ने कीर्तिराज सिंह गिरनार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ी की मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
वहीं शॉटगन कोच यशवर्धन सिंह चंद्रावत ने भी कीर्तिराज को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
रतलाम जिला राइफल एसोसिएशन परिवार की ओर से कीर्तिराज सिंह गिरनार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
