November 5, 2026 11:43 am

रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला, दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

रतलाम शहर के होनहार विद्यार्थी राजवीर सिंह सोलंकी ने NEET-2026 में 594 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की। इस सफलता के साथ वे अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं।
राजवीर बताते हैं कि उनके पिता श्री जितेंद्र सिंह एक सामान्य परिवार से हैं और उनका सपना था कि उनका बेटा डॉक्टर बने। राजवीर ने इस सपने को अपना लक्ष्य बनाया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत तथा पूरी फैकल्टी टीम को दिया। संस्थान की ओर से राजवीर और उनके परिवार का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
राजवीर की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि 3 मई को आयोजित पहली NEET परीक्षा में उनके 680 से अधिक अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया। एक पल के लिए लगा कि महीनों की मेहनत व्यर्थ हो गई है। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी, खुद को संभाला, दोबारा पूरी लगन से तैयारी शुरू की और Re-NEET में 594 अंक प्राप्त कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर दिखाया।
राजवीर का संदेश हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है— “जीवन में परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो सफलता निश्चित होकर रहती है। असली विजेता वही होता है जो गिरकर भी दोबारा उठ खड़ा होता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी