November 5, 2026 11:31 am

जेपीएस के नवनिर्मित क्रिकेट टर्फ पर गूंजा खेल उत्साह

रतलाम के जावरा पब्लिक स्कूल में प्रबंधन, जावरा पब्लिक स्कूल, जेपीएस किड्स एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के बीच आपसी जुड़ाव, सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष शिक्षक मिलन समारोह एवं इंटरहाउस नाईट क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। आयोजन का विशेष आकर्षण रहा जावरा पब्लिक स्कूल का नवनिर्मित अत्याधुनिक क्रिकेट टर्फ, जहां शिक्षकों के लिए रोमांचक नाइट क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री विनोद मूणत एवं श्रीमती आशा मूणत के साथ प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं जेपीएस किड्स के प्राचार्य श्री सुभाहु मूणत एवं श्री शोभित मूणत भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

नवनिर्मित क्रिकेट टर्फ बना आयोजन का केंद्रबिंदु

आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के नवनिर्मित क्रिकेट टर्फ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आधुनिक एवं व्यवस्थित क्रिकेट सुविधा से सुसज्जित इस टर्फ पर पहली बार शिक्षकों के लिए नाइट इंटरहाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल के माध्यम से शिक्षकों को अपने सहकर्मियों के साथ समय बिताने, अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विद्यालय परिवार के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिला।
टूर्नामेंट में विद्यालय के चारों हाउस—ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद—की शिक्षक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विभिन्न शाखाओं एवं प्रबंधन से जुड़े शिक्षकों के बीच आपसी संवाद, सहयोग, मित्रता और टीम भावना को मजबूत करना था।

रोमांचक रहे क्रिकेट मुकाबले

प्रतियोगिता का पहला लीग मुकाबला यजुर्वेद एवं सामवेद हाउस के बीच खेला गया। इसके पश्चात दूसरा लीग मुकाबला ऋग्वेद एवं अथर्ववेद हाउस के बीच हुआ। दोनों मुकाबलों में शिक्षकों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया तथा मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।
इसके बाद प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला ऋग्वेद एवं यजुर्वेद हाउस के बीच नवनिर्मित क्रिकेट टर्फ पर खेला गया। नाइट वातावरण में हुए इस रोमांचक मुकाबले ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं प्रबंधन का उत्साह बढ़ा दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋग्वेद हाउस ने फाइनल मुकाबला जीतकर शिक्षक दिवस पर इंटरहाउस क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

इस अवसर पर प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों के मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार की मजबूत नींव भी हैं। ऐसे आयोजन शिक्षकों को औपचारिक कार्यक्षेत्र से अलग एक-दूसरे के साथ समय बिताने, अपनी प्रतिभाओं को साझा करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस आयोजन ने जावरा पब्लिक स्कूल, जेपीएस किड्स एवं प्रबंधन से जुड़े सभी सदस्यों को एक साथ आने और “एक विद्यालय—एक परिवार” की भावना को और मजबूत करने का अवसर दिया।

गोल्डन लीफ होटल में हुआ सामूहिक संध्या भोज

दिनभर की खेल गतिविधियों एवं उत्साह के बाद शिक्षक दिवस उपलक्ष्य में सभी शिक्षकों के लिए प्रबंधन द्वारा गोल्डन लीफ होटल में सामूहिक संध्या भोज का आयोजन किया गया। सभी ने साथ मिलकर भोजन का आनंद लिया और आपसी संवाद एवं आत्मीयता के साथ शिक्षक दिवस व अन्य खुशियां साझा कीं।
इस प्रकार आयोजित इंटरहाउस क्रिकेट टूर्नामेंट एवं शिक्षक मिलन समारोह खेल, मनोरंजन, टीम भावना और आपसी जुड़ाव का शानदार संगम बनकर सामने आया। विशेष रूप से जावरा पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित क्रिकेट टर्फ ने इस पूरे आयोजन को एक नई पहचान और यादगार अनुभव प्रदान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी