November 5, 2026 11:36 am

मॉडल स्कूल में छात्राओं की एनीमिया जांच, स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान

रतलाम के जावरा में भारत विकास परिषद शाखा जावरा एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्नाखेड़ा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को “एनीमिया मुक्त भारत” सेवा प्रकल्प के तहत मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह अभियान भारत विकास परिषद के प्रमुख सेवा प्रकल्पों में शामिल है।
शिविर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्राओं के रक्त के नमूने लेकर एनीमिया की जांच की गई। जांच के साथ ही छात्राओं को एनीमिया के कारण, बचाव, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विचारक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कान सिंह चौहान रहे। विशेष अतिथि के रूप में शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य विद्या तिवारी तथा मॉडल स्कूल की प्राचार्य निर्मला बैरागी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर, एनीमिया प्रकल्प महिला प्रमुख रितु सिसोदिया, दिव्या राठौर, चित्रा अरोड़ा, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, सचिव गोपाल सेठिया, विजय अरोड़ा, दिनेश सिसोदिया, मनीष जाजोदिया, अंबाशंकर शिकारी सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर के आयोजन में सरदार पटेल हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा, पीआरओ मेहमूद अली अब्बासी, सोहन बोडाना, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट गीता नायर सहित नर्सिंग स्टाफ ग्लोरिया, भावना पाटीदार, रानी खारोल, राधा एवं सुनीता का विशेष सहयोग रहा।
बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
आयोजकों ने बताया कि किशोरियों में एनीमिया की समय पर पहचान और उसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं की नियमित जांच और स्वास्थ्य जागरूकता का सिलसिला आगे भी जारी रखा जाएगा।
संदेश साफ है—समय पर जांच, बेहतर पोषण और जागरूकता से एनीमिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी