जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल, रतलाम जिले के जावरा शहर में शासकीय जमीनों और धार्मिक-सामाजिक स्थलों को लेकर उठ रहे विवादों ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पैलेस रोड स्थित मच्छी भवन को लेकर सर्व हिन्दू समाज लामबंद होता नजर आ रहा है। कथित ‘लैंड जिहाद’ के विरोध में बुधवार को प्रातः 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है।
सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि जिन फर्मों और सोसायटियों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है अथवा जो निरस्त हो चुकी हैं, उनकी आपत्तियों और दबाव को प्रशासन आखिर किस आधार पर तवज्जो दे रहा है? जब संबंधित कमेटियां अस्तित्व में ही नहीं हैं तो प्रशासन उनकी बात क्यों सुन रहा है यह सवाल अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने वाला प्रशासन जब शासकीय जमीन और सार्वजनिक मार्ग से जुड़े इतने गंभीर विषय में सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करता, तो आखिर इसका कारण क्या है? कलेक्टर अजय कटेसरिया और जावरा प्रशासन को मामले की जानकारी दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ऐसी कमेटियों को प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है या इसके पीछे कोई और कारण है यह अब जांच का विषय है। ऐसी कमेटियों के दस्तावेज जब्त कर पदाधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। अन्यथा प्रशासन से जनता का भरोसा उठता दिखाई दे रहा है। यह खुलासा RTI में हुआ है कि यह कुछ कमेटियां अस्तित्व में नही है। इन्होंने समाज के साथ साथ प्रशासन को गुमराह किया है। और प्रशासन भी बिना किसी जांच के ऐसी कमेटियों को कार्यक्रम की अनुमति भी देता आया है।
मॉडल स्कूल के बाद अब पैलेस रोड मच्छी भवन पर नजर?
शहर में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि मॉडल स्कूल के समीप शासकीय हॉस्टल की जमीन पर भी देखते ही देखते कब्जा कर अतिक्रमण जैसी स्थिति बन गई। अब पैलेस रोड स्थित मच्छी भवन को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है।
इसी बीच गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर कुछ कमेटियों द्वारा आपत्ति जताए जाने की बात सामने आई है। यदि विवाद का समाधान समय रहते नहीं हुआ तो जुलूस के मार्ग को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि रास्ता बंद करने जैसी स्थिति भी सामने आ सकती है।
अब प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
जावरा शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहर में वर्षों से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल दिए जाने की बात कही जाती रही है। ऐसे में सभी पक्षों से अपेक्षा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस और धार्मिक आयोजन संपन्न हों। और अगर मिसाले दी जाती है तो वे लोग कहा है। उन्हें सामने आकर इन कमेटियों को आइना दिखाना चाहिए।
लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल प्रशासन के सामने है क्या पैलेस रोड मच्छी भवन से जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकालकर उसका शांतिपूर्ण समापन कराया जाएगा, या फिर ऐसी कमेटियों के दबाव में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी जिनके अस्तित्व को लेकर ही सवाल उठ रहे हैं?
बुधवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल शहर की निगाह प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है। प्रशासन को यह भी स्पष्ट करना होगा कि शासकीय जमीन, सार्वजनिक मार्ग और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में कार्रवाई का आधार क्या है और सभी पक्षों के साथ समान व्यवहार क्यों नहीं किया जा रहा।
अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते स्थिति को संभालता है या फिर विवाद को बढ़ने के बाद कार्रवाई का इंतजार करता है।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
+91 96851-52033
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.instagram.com/shubhdarshan_tv_news_channel?igsi=MXBlb2czYWd4aGtucA==
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25