November 5, 2026 11:49 am

श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर परमार

मंगलसिंह राजपूत– रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम आकोली में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ महोत्सव में मंदसौर-जावरा-नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर परमार (कूछड़ोद) ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया।

महोत्सव में गौ भक्त परम पूज्य मुकेश व्यास के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। कथा स्थल पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर परमार ने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य मुकेश जी व्यास का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने विधि-विधान से श्रीमद्भागवत पोथी का पूजन कर पूज्य व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ठाकुर बलवंत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सांसद प्रतिनिधि के महोत्सव में पहुंचने पर आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।

ग्राम आकोली में चल रहे इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी