रतलाम जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना रिंगनोद पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर घेराबंदी कर 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों कारूलाल गणावा (प्रतापगढ़, राजस्थान) और फरीद (मालीपुरा, बड़ावदा) को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स, HF Deluxe बाइक और TVS XL मोपेड जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹17.30 लाख बताई जा रही है।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22, 29 में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि ड्रग्स का नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।
रतलाम पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25