November 5, 2026 11:43 am

जावरा में दिखी गंगाजमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम संगठनों ने सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा का किया भव्य स्वागत

रतलाम जिले के जावरा में गंगाजमुनी तहजीब और कौमी एकता के लिए पहचान रखने वाले जावरा के गुलशनाबाद में सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा के नगर प्रवेश के दौरान भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली। जैसे ही शिवभक्त सेवा समिति की कावड़ यात्रा नगर में पहुंची, शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत की तैयारियां कर रखी थीं।

कावड़ यात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर मंच लगाए गए। इस दौरान मुस्लिम संगठनों ने भी कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया।

यात्रा के तालनाका पहुंचने पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद शैलेंद्र पांडेय, भाजपा नेता प्रांजल पांडेय और भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित समस्त कावड़ यात्रा का मंच की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ हजारों की संख्या में कावड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई।

स्वागत के दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इफ्तेखार पठान, उज्जैन संभाग संयोजक शाहिद कुरैशी, जिला संयोजक हमीद मंसूरी, सह संयोजक हमीद खान, नगर संयोजक आफाक खान, शाहनवाज हुसैन बाबर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जावरा में कावड़ यात्रा के दौरान देखने को मिला यह दृश्य धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया। मुस्लिम समाज द्वारा शिवभक्तों के स्वागत ने नगर की साझा संस्कृति और कौमी एकता की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी