November 5, 2026 11:45 am

रॉयल कॉलेज में ‘कानूनी जागरूकता एवं साइबर अपराध’ पर कार्यशाला संपन्न

रतलाम में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में ‘कानूनी जागरूकता एवं साइबर अपराध’ (Legal Awareness and Cyber Crime) विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल युग की कानूनी बारीकियों और सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश शर्मा, अधिवक्ता श्री प्रतीक गौतम एवं अधिवक्ता श्री पंकज रजक उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के दौर में ‘डेटा’ ही सबसे बड़ी संपत्ति है और इसकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कानूनी जानकारी का अभाव ही अक्सर अपराधों को बढ़ावा देता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को ‘सक्षम और सतर्क’ बनने का मंत्र देते हुए आगाह किया कि कभी भी अपने बैंक विवरण या ओटीपी (OTP) साझा न करें। उन्होंने विशेष रूप से ‘डीपफेक’ और ‘हनीट्रैप’ जैसे बढ़ते साइबर खतरों के प्रति भी छात्र-छात्राओं को सचेत किया।

विशिष्ट वक्ता अधिवक्ता श्री प्रतीक गौतम ने सोशल मीडिया और इंटरनेट के उपयोग के दौरान होने वाली संभावित कानूनी गलतियों के प्रति सतर्क किया।

अधिवक्ता श्री पंकज रजक ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने और वैधानिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या है।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रॉयल महाविद्यालय से डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. ममता यादव, प्रो. शैलेन्द्र सिंह पंवार, डॉ. धर्मेंद्र मकवाना, डॉ. संतोष पाटीदार, प्रो. शोभा पटेल, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. साक्षी बाफना, प्रो. हर्षा सालेकर, प्रो. आरती वर्मा, प्रो. शाहिस्ता शेख, प्रो. दीपशिखा राठौर, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. आंचल नागल, प्रो. प्रांजल गौतमी, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो. कृष्णकांत प्रजापत, प्रो. यक्षेन्द्र हरोड़ एवं प्रो. संजय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप सिद्ध ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी