April 19, 2026 2:08 pm

ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित।

रतलाम जिले में आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रतलाम द्वारा जिला पंचायत कार्यालय रतलाम में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में संचालित किया जाएगा।
गर्मी के मौसम में अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी तथा आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है।
नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या सामने आने पर नागरिक सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07412-299372 जारी किया गया है, जिस पर आमजन अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
नियंत्रण कक्ष के संचालन तथा प्राप्त शिकायतों के संधारण एवं निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।

इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सहायक वर्ग-3 श्रीमती चेतना सोलंकी, समयपाल श्री राहुल सिंह चौहान (मोबाइल नंबर 7974996442) तथा जिला पंचायत के कम्प्यूटर ऑपरेटर (आरजीएसए) श्री संजय सोनार्थी (मोबाइल नंबर 9826111392) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन का कहना है कि ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यह नियंत्रण कक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की जल समस्या से आमजन को परेशानी न हो।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें