April 19, 2026 3:49 pm

दलौदा चौपाटी पुलिस थाने का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग।

सुनील मिश्रा मन्दसौर— मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन जैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि दलौदा चौपाटी क्षेत्र में शासन द्वारा नए पुलिस थाना भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह थाना भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर के पास स्थित है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कॉलोनी व नगरवासियों की भावना को ध्यान में रखते हुए इस नए पुलिस थाना भवन का नाम “महाराणा प्रताप थाना दलौदा चौपाटी” रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि स्थानीय नागरिकों की ओर से भी यह मांग लंबे समय से की जा रही है। महाराणा प्रताप देश के गौरव का प्रतीक
पत्र में विधायक ने लिखा कि महाराणा प्रताप भारत के गौरव, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। उनके साहस, शौर्य और बलिदान की गाथाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे महान वीर के नाम पर थाना भवन का नामकरण होने से क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना पैदा होगी।
क्षेत्रवासियों की भावनाओं से जुड़ा मामला
विधायक विपिन जैन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दलौदा चौपाटी में बन रहे नए पुलिस थाना भवन का नाम “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थाना दलौदा चौपाटी” रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर क्षेत्र के सभी नागरिक स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मांग को पूरा किए जाने पर क्षेत्र के नागरिक शासन के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें