रतलाम- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान ने शुभम सिंह राणावत (शुभम बन्ना), निवासी अयाना को रतलाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार शुभम सिंह राणावत का कार्यकाल 4 जुलाई 2026 से 4 जुलाई 2027 तक एक वर्ष के लिए रहेगा। संगठन ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन की गरिमा, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद शुभम सिंह राणावत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उनकी नियुक्ति पर करणी सेना के पदाधिकारियों, समाजजनों एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।